सागर, 8 नवंबर 2025 – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वाधान से विश्व रेडियोग्राफी दिवस को एक शानदार जागरूकता महोत्सव में बदल दिया! यह वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम हर साल 8 नवंबर को मनाया जाता है, ताकि नैदानिक इमेजिंग, विकिरण चिकित्सा और रेडियोग्राफर्स की अनमोल भूमिका पर रोशनी डाली जाए। सागर में आयोजित इस रोचक सेशन में रेडियोलोजी विशेषज्ञ डॉ पुण्य प्रताप ने बताया कि रेडियोलॉजी वह जादुई क्षेत्र है जो एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, पीईटी और फ्लोरोस्कोपी जैसी तकनीकों से शरीर की अंदरूनी तस्वीर खींचकर बीमारियों का पता लगाता और इलाज करता है!
आईएमए अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने जोर दिया कि विश्व रेडियोग्राफी दिवस रेडियोग्राफिक इमेजिंग व थेरेपी की महत्ता बताता है – ये तकनीकें मरीजों के निदान और देखभाल की रीढ़ हैं।उन्होंने कार्यक्रम में रेडियोग्राफर्स की चुनौतियों और रेडिएशन संबंधित सावधानियां जैसे एक छाती का सीटी स्कैन 150 छाती के एक्सरे के बराबर रेडिएशन देता है , संबंधित जानकारी दी .रेडियोलॉजी से 80% बीमारियां जल्दी पकड़ी जाती हैं जैसे कैंसर, फ्रैक्चर या हार्ट प्रॉब्लम हो, इमेजिंग बचाव का पहला कदम रहती है .
आईएमए के वरिष्ठ चिकत्सक डॉ एस एम सिरोठिया ने रेडियोग्राफर्स को ‘साइलेंट हीरो’ कहकर सम्मानित किया गया, क्योंकि ये बिना शोर के लाखों जिंदगियां बचाते हैं!
आईएमए सचिव डॉ. रोशी जैन , डॉ अनिल तिवारी ., डॉ जितेंद्र सराफ ,डॉ राजेंद्र जैन ,डॉ सुजाता , डॉ अमित जैन , डॉ प्रिंस जैन और अन्य सदस्यों की मौजूदगी ने सेशन को और प्रभावी बनाया।कार्यक्रम का आभार सिविल सर्जन डॉ आर एस जयंत ने व्यक्त किया .
https://www.facebook.com/share/v/1BjMSsczV4
https://www.instagram.com/reel/DQzHQy3CqaG/?igsh=eHI3djhwcmdpZjQ5




