सागर, 12 नवंबर 2025 – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खुरई में आज बुधवार 12 नवंबर को राष्ट्रीय निमोनिया उन्मूलन कार्यक्रम SAANS (साँस ) के अंतर्गत विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सागर और स्वास्थ विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य फोकस रहा बच्चों और शिशुओं में निमोनिया का शीघ्र निदान व प्रबंधन, ताकि शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) को कम किया जा सके। आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जगदीश माहेश्वरी ने बताया कि निमोनिया ‘रोके जाने योग्य’ बीमारी दुनिया भर में 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मौत का सबसे बड़ा संक्रामक कारण है – भारत में हर साल 1.27 लाख से ज्यादा बच्चे निमोनिया से अकाल काल का शिकार हो जाते हैं!
“क्षेत्रिय संचालक स्वास्थ्य सागर डॉ नीना गिडियन ने बताया कि मध्य प्रदेश में आईएमआर (नवजात शिशुओं की मृत्यु )एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। नवीनतम आंकड़ों (एसआरएस 2025, 2023 आधारित) के अनुसार, राज्य में प्रति 1,000 जीवित जन्म पर 43 शिशु मृत्यु दर्ज की गई, जो राष्ट्रीय औसत (25 प्रति 1,000) से दोगुना है! मध्य प्रदेश इस मामले में देश में शीर्ष पर है। इसका प्रमुख कारण: समय से पहले जन्म, निमोनिया, सेप्सिस और कम जन्म वजन पाया गया है .
आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद के अनुसार मध्य प्रदेश में 15% आईएमआर में कमी आने के लिए न्यूमोकोकल कंज्यूगेट वैक्सीन (PCV) जो के भारत सरकार की ओर से मुफ्त में 9 और 14 हफ़्ते और तीसरा डोज़ 9 महीने पर शिशु का टीकाकरण किया जाये. इसके अतिरिक्त स्तनपान, पोषण और स्वच्छता से मजबूत इम्यूनिटी अहम भूमिका निभा सकते हैं .उन्होंने बताया के बच्चों के अलावा, निमोनिया बुजुर्गों (65+ वर्ष) के लिए घातक साबित होता है। अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग मरीजों में निमोनिया से मृत्यु दर 10% से 30% तक पहुंच जाती है, और 75+ आयु वालों में यह 32% तक हो सकती है। पुरानी बीमारियां (जैसे डायबिटीज या हृदय रोग) जोखिम बढ़ाती हैं।
आईएमए सचिव डॉ. रोशी जैन, डॉ.अरविंद सराफ, डॉ विश्वास सप्रे ,डॉ. सुशीला यादव , डॉ शेखर श्रीवास्तव , डॉ रामजी ठाकुर , डॉ शहनाज़ और बड़ी संख्या में मौजूद नर्सिंग स्टाफ , आशा वर्कर्स और आमजन की मौजूदगी ने सेशन को और प्रभावी बनाया।
https://www.sagartvnews.com/news_only.php?newsidget=35347
देखिये सागर टीव्ही न्यूज़ पर
✅ 𝕐𝕠𝕦𝕋𝕦𝕓𝕖 𝕃𝕚𝕟𝕜👇
✅ FaceBook Link👇
https://www.facebook.com/reel/824242086995943
IMA सागर ने सीएचसी खुरई में मनाया निमोनिया के खिलाफ जीवनदायी उत्सव – Khabar ka Asar
https://www.facebook.com/share/17jCMPpsjX






