सागर, मध्य प्रदेश, 14 नवंबर 2025 –सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बण्डा में आज शुक्रवार 14 नवंबर को विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सागर और स्वास्थ विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जितेंद्र सराफ ने बताया के भारत में हर छठा व्यक्ति मधुमेह का शिकार बन रहा है. यह आंकड़ा न केवल चिंताजनक है, बल्कि एक चेतावनी भी है कि यदि हम अभी नहीं जागे, तो 2045 तक देश में 13 करोड़ से अधिक मधुमेह रोगी होंगे. सीएमएचओ डॉ ममता तिमोरी ने बताया के अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ (IDF) के अनुसार, 2025 तक भारत में लगभग 10 करोड़ वयस्क मधुमेह से ग्रस्त हैं, जो वैश्विक आंकड़ों का 17% है।
आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया के “मधुमेह केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि एक ‘साइलेंट किलर’ है जो हृदय रोग, किडनी फेलियर और स्ट्रोक जैसी अन्य गंभीर बीमारियों को आमंत्रित करता है। उन्होंने बताया के 60% मधुमेह रोगियों में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) सह-रोग (कोमॉर्बिडिटी) के रूप में मौजूद है, जबकि 40% में हृदय संबंधी समस्याएं विकसित हो जाती हैं।
क्षेत्रिय संचालक स्वास्थ्य सागर डॉ नीना गिडियन ने बताया के सागर जिले में पिछले पांच वर्षों में मधुमेह के मामले 25% बढ़े हैं, जो शहरीकरण, असंतुलित आहार और व्यायाम की कमी का परिणाम है।परन्तु 80 % मामलों को जीवनशैली में बदलाव से रोका जा सकता है.
डॉ. तल्हा साद ने जोर देकर कहा के “रोकथाम ही सबसे बड़ा इलाज है। मीठे की लत छोड़ें, रोज 30 मिनट पैदल चलें, और संतुलित भोजन अपनाएं। हमारा लक्ष्य है कि सागर जिले में मधुमेह की घटनाओं को 15% कम करें।”
आईएमए सागर की यह पहल न केवल स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य क्रांति लाएगी, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश को प्रेरित करेगी।
सीएचसी बण्डा बीएमओ डॉ.योगेन्द्र खटिक , डॉ बरैठा ,डॉ. सुशीला यादव , डॉ मानवेंद्र , डॉ लकी और बड़ी संख्या में मौजूद नर्सिंग स्टाफ , आशा वर्कर्स और आमजन की मौजूदगी ने सेशन को और प्रभावी बनाया।
देखिये सागर टीव्ही न्यूज़ पर
✅ 𝕐𝕠𝕦𝕋𝕦𝕓𝕖 𝕃𝕚𝕟𝕜👇
✅ FaceBook Link👇
https://www.facebook.com/reel/1513426866594986
https://www.facebook.com/share/v/1AEjGKtEmh
https://www.instagram.com/reel/DREqv5ND9Cy/?igsh=bHVhdGZhbGN5Ynk5






