जीवन बचाने की कला सिखाता सीपीआर कैम्प: सागर में दिव्यांग छात्रों को मिला तुरंत प्रमाणपत्र!
सागर, 30 अक्टूबर 2025 – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर और स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जीवन रक्षक सीपीआर कार्यक्रम ने आज एक्सीलेंस स्कूल सागर को आपातकालीन जीवन रक्षा का केंद्र बना दिया! इस रोचक और उपयोगी कैम्प में डॉ. अंशुल नेमा ने छात्रों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की सरल तकनीक सिखाई, जिससे कोई भी आम व्यक्ति दिल का दौरा पड़ने पर तुरंत जान बचा सकता है।
खास बात यह रही कि कैम्प में 30 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का परीक्षण मौके पर ही किया गया और उन्हें हाथों-हाथ प्रमाणपत्र वितरित कर दिए गए! क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य विभाग डॉ नीना गिडियन ने स्कूलों में इस प्रकार के आयोजन पर जोर देते हुए बताया के बच्चे और दिव्यांग भी इस प्रकार की ट्रेनिंग से सशक्त होते हैं और समाज में आपात सहायता की संस्कृति विकसित होती है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया कि आपात स्थिति में सीपीआर की महत्ता अतुलनीय है दिल का दौरा या सांस रुकने पर सीपीआर से मस्तिष्क को ऑक्सीजन मिलता रहता है और अस्पताल पहुंचने तक जान बच जाती है।– यह तकनीक मिनटों में जीवन-मृत्यु के बीच फर्क डाल सकती है। उन्होंने सभी को सुझाव दिया कि जरूरत पड़ने पर बिना हिचक इसका उपयोग करें, क्योंकि एक सही सीपीआर से 70% तक जान बचाई जा सकती है!
कार्यक्रम में आईएमए सचिव डॉ. रोशी जैन, डॉ. आदित्य दुबे, डॉ. सुशीला यादव, डॉ भारत तोमर और अनेक स्कूल शिक्षक की उपस्थिति ने इसे और प्रेरणादायक बनाया।
सागर- सीपीआर से सीखा जीवन बचाने का हुनर, सागर में दिव्यांग छात्रों को मिली नई ताकत! |SAGAR TV NEWS|
https://www.sagartvnews.com/news_only.php?newsidget=35210
देखिये सागर टीव्ही न्यूज़ पर
✅ 𝕐𝕠𝕦𝕋𝕦𝕓𝕖 𝕃𝕚𝕟𝕜👇
✅ FaceBook Link👇
https://www.facebook.com/reel/1475606496885803


