Indian Medical Association, Sagar, Madhya Pradesh

Subscribe Here

सागर, 22 दिसंबर 2025:

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा और सागर नगर निगम के संयुक्त आयोजन में “स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छ भारत मैराथन” का भव्य प्रीमियर लॉन्च आज संपन्न हुआ। यह मैराथन रविवार, 18 जनवरी 2026 को सागर शहर में,खेल परिसर से शुरू होगा और बस स्टैंड , डिग्री कॉलेज, जैन स्कूल, मेडिकल कॉलेज रोड , तिल्ली तिराहा , मनोरमा कॉलोनी से होता हुआ वापस खेल परिसर में अंत होगा,आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर नगर निगम के आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्वच्छ भारत अभियान को नई ऊर्जा देगा तथा सागर के आम नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री खत्री ने बताया के स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इस मैराथन के माध्यम से हम शहरवासियों को स्वच्छता की आदतें अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे.

आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया कि आईएमए द्वारा इस तरह के आयोजन सागर में स्वास्थ्य को दिनचर्या का हिस्सा बनाने में लंबे समय तक प्रभाव डालेंगे। उन्होंने बताया के यह मैराथन शहर की बड़ी आबादी को सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर,सुरक्षित मातृत्व , क्षय रोग जैसे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। हमारा उद्देश्य है कि सागर के हर नागरिक को स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनाया जाए और स्वस्थ भारत का सपना साकार हो.

यह मैराथन विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की जाएगी, 3 किमी , 5 किमी और 10 किमी, जिसमें सभी उम्र के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।आईएमए की ओर से सभी श्रेणी के विजेता को नकद पुरस्कार , मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा . सभी श्रेणी के प्रथम 50 प्रतिभागी जीतने वालों को मेडल मिलेगा और सभी रजिस्टर्ड प्रतिभागी जो प्रतियोगिता में शामिल होंगे उनको सर्टिफिकेट मिलेगा.रजिस्ट्रेशन के पंजीकरण के लिए *www.imasagar.com* par जाएँ जो सभी के लिए मुफ्त है.

 आईएमए सागर और नगर निगम सागर सभी शहरवासियों को इस ऐतिहासिक मैराथन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं। आइए मिलकर एक स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक सागर का निर्माण करें! 

डॉ मोहम्मद इलयास ,  डॉ आदित्य दुबे, डॉ संतोष ,श्री गौरव , श्री अरविंद सोनी और बड़ी संख्या में निगम कर्मचारियों  ने इस कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावी बना दिया।

https://www.sagartvnews.com/news_only.php?newsidget=36236

https://www.facebook.com/reel/25149864128045888

https://www.facebook.com/share/v/1ABJJzJhG5

https://www.instagram.com/reel/DSwLHwHiRGT/?igsh=aGptMTJrc3V1ZWt5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *