Indian Medical Association, Sagar, Madhya Pradesh

Subscribe Here

सागर, 03 दिसंबर 2025

भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) सागर , फोगसी एवं रोटरी क्लब सागर ने मिलकर शुरू किया महिलाओं-बालिकाओं के खिलाफ डिजिटल हिंसा को समाप्त करने का अभियान

सागर।  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सागर, फोगसी सागर और रोटरी क्लब सागर ने संयुक्त रूप से “डिजिटल हिंसा के खिलाफ सुरक्षित डिजिटल भारत” नामक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर बुलिंग, रिवेंज पोर्न, ऑनलाइन स्टॉकिंग और डिजिटल शोषण से सुरक्षित रखना है।

कार्यक्रम में फोगसी अध्यक्ष डॉ. ज्योति चौहान ने कहा,

“डिजिटल स्पेस महिलाओं और बालिकाओं के लिए अवसर का स्थान होना चाहिए, भय का नहीं। हमारा लक्ष्य समाज को यह ज्ञान देना है कि डिजिटल हिंसा को कैसे पहचानें और उसका प्रतिरोध कैसे करें, ताकि सभी के लिए एक सुरक्षित ऑनलाइन पारिस्थितिकी तंत्र बन सके।”

IMA सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया,

“रोटरी क्लब सागर के साथ यह साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम आने वाले दिनों में महिलाओं, बालिकाओं एवं उनके परिवारों के लिए कई कार्यशालाएं, जागरूकता अभियान और सेमिनार आयोजित करेंगे। इनमें ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल नागरिकता, साइबर कानूनों की जानकारी तथा उत्पीड़न की शिकायत करने के सरल तरीके सिखाए जाएंगे। चिकित्सकों और सामुदायिक नेताओं को एकजुट कर हम डिजिटल दुनिया को सभी के लिए सुरक्षित बनाएंगे।”

रोटरी सागर के अध्यक्ष श्री आशीष सिंह ने कहा,

“IMA के साथ इस महत्वपूर्ण पहल पर गर्व है। एक साथ मिलकर हम डिजिटल जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि महिलाएं एवं बालिकाएं आत्मविश्वास और सुरक्षा के साथ ऑनलाइन दुनिया में आगे बढ़ सकें।सरकार द्वारा जारी 1930 हेल्पलाइन नंबर में किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी और उत्पीड़न की शिकायत करने की प्रक्रिया भी साझा किया ”

यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, मोहल्लों और पेशेवर समूहों तक पहुंचेगा। दोनों संगठनों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस मुहिम में सक्रिय भागीदार बनें और डिजिटल हिंसा के किसी भी मामले की तुरंत रिपोर्ट करें।

डॉ जयश्री चौकसे , डॉ संजीव मुखरिया , डॉ सिम्मी मुखरिया , डॉ झानवी मुखरिया ,श्री आशीष सिंह , नर्सिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में आम जानता की सक्रिय भागीदारी ने इस जागरूकता सत्र को अत्यंत प्रभावी बना दिया।कार्यक्रम के अंत में रोटरी सागर केवरिष्ठ रोटरी सदस्य  डॉ राम पाठक ने आभार माना .

https://www.sagartvnews.com/news_only.php?newsidget=35774

https://www.facebook.com/reel/827048533480779

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *