Indian Medical Association, Sagar, Madhya Pradesh

Subscribe Here

सागर, 9 दिसंबर 2025

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सागर शाखा के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने आज बुंदेलखंड शासकीय मेडिकल कॉलेज, सागर के जनरल सर्जरी विभाग को आधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाले सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स दान में दिए। ये विशेष उपकरण मुख्य रूप से पेट की जटिल सर्जरियों में उपयोग होंगे, जिससे मरीजों को कम दर्द, जल्दी रिकवरी और बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।

इस उदार दान की सराहना करते हुए मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने कहा, “IMA सागर का यह कदम सराहनीय है। इन इंस्ट्रूमेंट्स से न केवल हमारे सर्जरी विभाग की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि बुंदेलखंड के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज मुफ्त में उपलब्ध हो सकेगा।”

दान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. तल्हा साद ने कहा,

“बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में भी हर मरीज को उच्च कोटि  की चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। आज दिया गया यह छोटा-सा योगदान हजारों मरीजों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाएगा। निकट भविष्य में हम मेडिकल कॉलेज के अन्य विभागों  को भी आवश्यक उपकरण दान करेंगे।”

इस अवसर पर IMA सागर के सचिव डॉ. रोशी जैन, डॉ. सर्वेश जैन, डॉ. सुनील सक्सेना, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. मोहम्मद इलयास, डॉ. दुष्यंत रोहित, डॉ. सत्येंद्र मिश्रा, डॉ. शशि बाला, डॉ. संजय प्रसाद सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को “डॉक्टरी सेवा की सच्ची भावना” करार दिया।

IMA सागर की यह मुहिम निश्चित रूप से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाई देगी और अन्य संस्थानों एवं व्यक्तियों को भी परोपकार के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *